रांची, जनवरी 21 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के वार्ड संख्या-49 अंतर्गत पत्थर रोड स्थित मणि टोला इन दिनों बढ़ती नशाखोरी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। करीब 15 हजार से अधिक आबादी वाले इस इलाके में खुलेआम नशा सेवन, छेड़छाड़, छीना-झपटी और अभद्र व्यवहार की घटनाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार और सेवन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मणि टोला और पत्थर रोड का इलाका शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों के कब्जे में आ जाता है। नशे में धुत लोग सड़कों, दुकानों के सामने और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर खुलेआम शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। इससे न केवल इलाके का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.