रांची, सितम्बर 17 -- रांची, संवाददाता। राजधानी रांची में दुर्गोत्सव बेहद खास और हर्षों उल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। सभी जगहों पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जाता है। चिरौंदी स्थित दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी कॉलोनी में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने कहा कि हमलोग काफी निराश हैं, क्योंकि जिला प्रशासन और नगर निगम से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। समिति के सदस्यों ने कहा कि पंडाल परिसर के सामने नाली पूरी तरह से खुली हुई है। नालियां बड़ी हैं। नवरात्र शुरू होते ही शाम के समय पंडाल परिसर में आरती और पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटती है। अंधेरे में कई लोगों को नाली का पता नहीं चलता, जिस कारण हादसा होता है। पोल से कभी भी हो सकता है हादसा : पंडाल के समीप बिजली का पोल भी तिरछा होकर लटका हुआ है। सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.