रांची, फरवरी 10 -- रांची, संवाददाता। एचईसी टाउनशिप बदहाली के दौर से गुजर रही है। हिन्दुस्तान के बोले रांची में स्थानीय लोगों ने कहा कि कभी आधुनिक सुविधाओं और सुव्यवस्थित बुनियादी ढांचे के लिए पहचानी जाने वाली यह टाउनशिप अब सीवर जाम, जर्जर सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइट और पेयजल संकट जैसी समस्याओं से जूझ रही है। स्थिति ये है कि टैक्स देने के बाद भी सीवर जाम होने पर खुद के खर्च से सफाई करानी पड़ती है। दूसरी ओर, एचईसी के स्थायी और संविदा कर्मचारियों का 29 महीनों से वेतन बकाया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है। ऐसे में सफाई पर खर्च करना मुश्किल होता है। एचईसी टाउनशिप में रहने वाले हजारों कर्मचारी और उनके परिवार आज दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर एचईसी प्रबंधन द्वारा वहां काम करने वाले कर्मियों को 29 महीनों के वेतन का भुगतान नहीं किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.