रांची, फरवरी 17 -- रांची, संवाददाता। रांची में नगर निकाय चुनाव की हलचल तेज है। 23 फरवरी को मतदान और 27 को मतगणना होनी है। नगर निकाय चुनाव के माहौल में शहर के वरिष्ठ, युवा और महिला अधिवक्ताओं ने बातचीत में अपनी-अपनी अपेक्षाएं बताई। कहा कि रांची को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम को बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना होगा। अधिवक्ताओं का मानना है कि जनता अब केवल वादे नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाला विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सफाई और सुरक्षित माहौल चाहिए। निगम इस पर पहल करे। शहर नगर निकाय चुनाव के रंग में रंग चुका है। हिन्दुस्तान अखबार की टीम ने अधिवक्ताओं से बातचीत की है। उनका मानना है कि नगर निगम का मूल काम बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है। साफ-सफाई, मजबूत ड्रेनेज सिस्टम, सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षित सार्वजनिक परिवह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.