रांची, जुलाई 21 -- रांची, संवाददाता। नगर निकाय क्षेत्र के वार्ड नंबर चार चिरौंदी स्थित बैंक कॉलोनी में लगभग दस हजार की आबादी रहती है। कॉलोनी के लोगों के बीच रविवार को हिन्दुस्तान की ओर से बोले रांची कार्यक्रम हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां के लोग निगम को नियमित सभी प्रकार के कर का भुगतान करते हैं। लेकिन, यहां किसी भी प्रकार की कोई बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। सड़क भी कच्ची है। कचरे का उठाव तक नहीं होता। उनकी शिकायत है कि कच्ची सड़क पर गड्ढे हैं। बुजुर्ग-महिलाएं ज्यादा परेशान हैं। डॉक्टर इन्हें सुबह-शाम टहलने को कहते हैं, पर स्थिति ऐसी नहीं है। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासक से अपील की है कि सड़कें बनवा दें और स्ट्रीट लाइट लगवा दें, ताकि उनका टहलना शुरू हो जाए। चिरौंदी नगर निगम के वार्ड नंबर चार स्थित बैंक कॉलोनी के लोगों ने हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.