रांची, अगस्त 12 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार को झारखंड महाब्राह्मण समाज के बीच बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अपनी सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपेक्षा पर गंभीर चिंता जताई। कहा कि समाज के युवा परंपरा से विमुख हो रहे हैं, इसलिए गुरुकुल खोले जाएं, जहां कर्मकांड और आधुनिक शिक्षा दी जाए, ताकि उन्हें रोजगार मिले। समाज के लोगों ने कहा कि उनकी संख्या झारखंड में लगभग पांच लाख और रांची में करीब एक हजार है, लेकिन राजनीतिक मंचों और सरकारी योजनाओं में उनकी हिस्सेदारी नगण्य है। झारखंड महाब्राह्मण समाज ने हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में अपनी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उपेक्षा पर खुलकर आवाज उठाई। महाब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय ने कहा कि अब महाब्राह्मणों को अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.