रांची, फरवरी 1 -- रांची, संवाददाता। मोरहाबादी मैदान हर दिन मॉर्निंग वॉकरों से गुलजार रहता है। इस दौरान हिन्दुस्तान अखबार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर वॉकरों से बातचीत कर उनकी अपेक्षाओं को जानने का प्रयास किया। नियमित रूप से शुद्ध हवा और फिटनेस के लिए आने वाले लोगों ने अपनी-अपनी राय साझा की है। उन्हें शौचालय और पीने के पानी की मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से निराशा है। उनका कहना है करोड़ों की लागत से सुविधाएं बहाल की गई, जो अब हाशिए पर है। मॉर्निंग वॉकरों के टहलने के लिए बनाए गए पेपर ब्लॉक्स वाले ट्रैक भी कई जगहों पर टूट चुके हैं। मोरहाबादी मैदान में रोजाना सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक करने पहुंचते हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने लोगों से बातचीत कर चुनाव को लेकर उनकी मोरहाबादी मैदान को लेकर उनकी अपेक्षाओं के बारे में जानने का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.