रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। जिस मैदान से महेंद्र सिंह धोनी, ईशान किशन और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम को मिले, आज वह मैदान हाशिए पर है। आलम यह है कि आज युवाओं को खेलने के लिए इस मैदान का एक कोना तक मयस्सर नहीं है। शहर के सबसे पॉश इलाके में स्थित सबसे पुराने और प्रतिष्ठित हरमू मैदान की बदहाल स्थिति से न सिर्फ खिलाड़ी परेशान हैं, बल्कि मोहल्ले के बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं और मॉर्निंग वॉकर्स भी निराश और हताश हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैदान का व्यवसायीकरण बंद होना चाहिए। मैदान में कई तरह के कार्यक्रम के आयोजन के बाद मैदान को पहले की भांति ठीक नहीं किया जाता है, जिससे बाद मैदान में मौजूद कील और गड्ढों के कारण खिलाड़ी घायल होते हैं। लोगों ने कहा कि मैदान में बुनियादी सुविधा का भी आभाव है, जिससे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.