रांची, मार्च 21 -- रांची, संवाददाता। किशोरगंज स्थित वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि समाज की बड़ी आबादी निवास करती है। यहां तकरीबन 500 से अधिक परिवार रहते हैं। मौजूदा समय में यहां रहने वाले लोग इस समुदाय की सातवीं पीढ़ी हैं। पर, अब भी ये लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को विवश हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में समाज के लोगों ने कहा कि वर्ष 2015 में तत्कालीन सीएम ने वाल्मीकी नगर के लोगों के लिए फ्लैट निर्माण की घोषणा की थी। इसे लेकर निगम को आदेश भी दिए थे। पर, आज तक योजना धरातल पर नहीं उतर पायी। झारखंड में वाल्मीकिसमाज की करीब 8.5 लाख से अधिक की आबादी रहती है। सिर्फ रांची में ही 15 हजार से अधिक लोग रहते हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में समाज के लोगों ने कहा कि झारखंड में अब तक उनको वह सम्मान नहीं मिला है, जिसके वे हकदार हैं। पीढ़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.