रांची, अक्टूबर 13 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से धुर्वा इलाके में बोले रांची कार्यक्रम किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र है। यहां विधानसभा, सचिवालय, हाईकोर्ट, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और मंत्रियों के आवास हैं। इसके बावजूद मुख्य और अप्रोच सड़कें जर्जर हैं। लोगों ने कहा कि करीब 50 हजार की आबादी वाला यह इलाका बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। सफाई व्यवस्था ठप है। चोरी-छिनतई की घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों ने कहा कि यहां दुर्घटनाओं पर रोक के लिए विभाग द्वारा पहल करने की जरूरत है। राजधानी का धुर्वा क्षेत्र राज्य की प्रशासनिक और खेल गतिविधियों का केंद्र है, वहीं यहां के आम लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत रांची को विकसित शहरों की सूची में शामिल किए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.