रांची, दिसम्बर 30 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के वार्ड संख्या-34 स्थित विद्यानगर की करीब 50 हजार आबादी पिछले 15 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर है। हिन्दुस्तान के बोले रांची में स्थानीयों ने कहा कि सड़क, नाली, पानी, सफाई और सुरक्षा जैसी मूल जरूरतें आज भी अधूरी हैं। चुनाव दर चुनाव जनप्रतिनिधि बदलते रहे, लेकिन हालात नहीं बदले। यह इलाका लगभग ड्राई जोन घोषित हो चुका है, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं। पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन उससे पानी मिलता ही नहीं। यहां नशा और असामाजिक गतिविधियों ने महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रांची नगर निगम के वार्ड 34 स्थित विद्यानगर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। स्थानीय लोगों ने कहा कि 2008 से अब तक यहां कई बार जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.