रांची, नवम्बर 30 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से रातू रोड अमरूद बगान स्थित न्यू खेत मुहल्ला में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि मोहल्ले की स्थिति बेहद ही खराब हो चुकी है। इलाके में नगर निगम की ओर से किसी प्रकार की कोई बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं है। मुहल्ले की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहता है। सप्लाई वाटर के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क खोद दी गई, जिसकी आज तक मरम्मत नहीं की गई। अब स्थिति यह है कि बिछाई गई पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस वजह से सड़कों पर जगह-जगह पानी बहता रहता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम के पदाधिकारी मुहल्ले का भ्रमण कर समस्याओं को देखें। जल्द से जल्द इलाके में सभी प्रकार की व्यवस्था को बहाल किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.