रांची, जून 27 -- रांची, संवाददाता। नामकुम स्थित महुआ टोली में करीब तीन हजार से अधिक की आबादी रहती है। यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद यहां की सबसे बड़ी समस्या जलजमाव है। मुख्य सड़क समेत सभी सड़कों पर दो फीट तक पानी भरा रहता है। इसके ऊपर से बिजली के नंगे तार गुजर रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। जलजमाव से आवागमन ठप है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले की जल निकासी व्यवस्था को बाधित कर दिया गया है, जिससे जलजमाव है। रांची के नामकुम क्षेत्र का महुआ टोली, एक ऐसा इलाका है, जो राजधानी के शहरी दायरे में आने के बावजूद विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी और पुरानी समस्या मुख्य सड़क पर जलजमाव होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.