रांची, अप्रैल 14 -- रांची। राज्य में जनसेवकों की नियुक्ति कृषि कार्य के लिए की गई थी, लेकिन इसमें आज वे मात्र 10 प्रतिशत योगदान ही दे पा रहे हैं। अन्य विभागों के कार्यों में उनकी सेवा अधिक ली जा रही है। इतना ही नहीं, कार्य करके भी जनसेवक पद स्पष्ट नहीं होने से भी उन्हें कई चुनौतियों का सामना कार्य क्षेत्र में करना पड़ता है। प्रोन्नति और वेतन निकासी को लेकर भी वे काफी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में राज्य के जनसेवक शामिल हुए। इसमें उनका कहना था कि उनकी नियुक्ति कृषि कार्य के लिए की गई थी, लेकिन आज वे ऑलराउंडर की तरह काम कर रहे हैं। इसमें भी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनकी समस्या है कि ऐसा अक्सर होता है कि कृषि मद में पूरे साल भर के लिए आवंटन उपलब्ध नहीं कराया जाता है। ऐसे में आवंटन की कमी के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.