रांची, फरवरी 19 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार की टीम ने पर्यटन स्थल के पास शहरवासियों के बीच बोले रांची कार्यक्रम किया। पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर उनसे नगर निगम से अपेक्षाएं जानी। उन्होंने कहा कि रांची प्राकृतिक जंगलों, पहाड़ों और मनमोहक जलप्रपातों के लिए प्रसिद्ध है। जलप्रपातों के पास बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। शहर के अंदर कई पर्यटन स्थल हैं। बड़ी समस्या यह है कि इन जगहों पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। जलप्रपातों पर बरसात के दिनों में हादसे होते रहते हैं। शहर के अंदर मौजूद पर्यटन स्थलों पर छेड़खानी होती है। नशेड़ियों का कब्जा हो चुका है। यहां शुद्ध पेयजल, शौचालय और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। हिन्दुस्तान अखबार के बोले रांची कार्यक्रम में शहर के निवासियों ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक की गोद मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.