रांची, नवम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के कर्मियों ने कहा कि महिलाओं के आजीविका समूहों को मजबूत बनाने के लिए हम रोज़ मेहनत करते हैं। लेकिन, हमारी खुद की आजीविका असुरक्षित है। हम बस इतना चाहते हैं कि वादा पूरा किया जाए, चाहे वह डीए हो, प्रमोशन हो या राज्य कर्मी का दर्जा। उन्होंने कहा कि एल5 से एल8 स्तर तक के 3,500 से अधिक आजीविका कर्मी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। रांची जिले में ही 180 से अधिक कर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। लेकिन, विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मियों ने कहा कि हमारी मांगों पर जल्द निर्णय लिए जाएं। जेएसएलपीएस के कर्मियों ने कहा कि झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ, जो कि झारखंड राज्य अराजपत्रित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.