रांची, जनवरी 3 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से शुक्रवार को वार्ड संख्या 30 में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोग शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड में बड़ी आबादी निवास करती है। उन्होंने कहा कि यहां डोर टू डोर कचरे का उठाव नहीं होता है। लगभग सड़कों पर कचरा पड़ा रहता है। लोग इसी से होकर आते-जाते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बुजुर्गों-महिलाओं के टहलने और बच्चों के खेलने की दो जगह बची है। एक सड़क और दूसरा मैदान। यहां की सड़कों पर कचरा पसरा है और मैदान में नशेड़ियों का अड्डा रहता है, जिससे परिवार वाले बच्चों को खेलने नहीं भेजते हैं। कई बार नशेड़ियों ने बच्चों पर हमले किए। अब बच्चे घरों में कैद हो चुके हैं। शहरी क्षेत्र के नगर निकाय वार्ड संख्या-30 के लोगों का कहना है कि इलाके में सड़कों की हालत बेहद जर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.