रांची, मार्च 11 -- रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अराजपत्रित कर्मचारी अपनी 21 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। वे सही ग्रेड पर मानदेय बढ़ाने और विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े लाखों पदों पर अस्थायी कर्मियों को स्थाई करने का मुद्दा उठा रहे हैं। साथ ही जेएसएलपीएस के साथ एनआरएलएम अंतर्गत महिला विकास मंडलों के एमओयू को कम से कम पांच साल के लिए बढ़ाने समेत चतुर्थ वर्ग में कार्यरत महिलाओं को अवकाश देने की भी मांग की जा रही है। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार के समक्ष राज्यकर्मियों की 21 लंबित मांगों को लागू करने की मांग रखी है। महासंघ का कहना है कि इन मांगों को लेकर कई बार सरकार का ध्यान आकर्षित कराया गया है, लेकिन कुछ मांगों को छोड़कर अन्य पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.