रांची, अप्रैल 21 -- रांची, संवाददाता। रांची के आनी टोला में बनी कुष्ठ कॉलोनी में 700 लोग रहते हैं। ये कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हिन्दुस्तान के 'बोले रांची कार्यक्रम में रविवार को कॉलोनी के लोग शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी मदद के लिए सामाजिक जागरुकता, आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना जरूरी है। बताया, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत कुष्ठों के लिए निर्मल आवास बनाए गए थे। आठ माह पहले आवासीय परिसर का उद्धाटन हुआ। लेकिन, परिसर में जनवरी से ही जल संकट गहरा गया। बोरिंग फेल है। इतनी बड़ी लोगों की आबादी निगम के एक टैंकर के भरोसे है। साथ ही अभी से ही बिल्डिंग में दरार आने लगी है। हिन्दुस्तान के 'बोले रांची कार्यक्रम में रांची के आनी टोला के लोग शामिल हुए। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.