रांची, नवम्बर 3 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से लाला लाजपत राय पथ स्थित कॉलोनी में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ओवरब्रिज से कडरू जाने वाले लाला लाजपत राय पथ की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण है। झुग्गी-झोपड़ियों का बसेरा है। नशाखोरी, गंदगी और अधूरी नालियों की समस्या ने स्थानीय लोगों और राहगीरों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस मार्ग से गुजरना असुरक्षित और परेशानी भरा हो गया है। सड़क पर जाम की समस्या आम हो चुकी है। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में अंधकार फैल जाता है और असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। रांची शहर का लाला लाजपत राय पथ, जो ओवरब्रिज से कडरू की ओर जाता है, शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है। यह मार्ग स्टेशन रोड और कडरू को जोड़ता है, लेकिन आज यह अतिक्रमण, गंदगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.