रांची, अप्रैल 19 -- रांची, संवाददाता। रांची के एचईसी क्षेत्र में वर्ष 1968 से सेक्टर-2 मार्केट सचालित है। लगभग 56 वर्ष पूर्व एचईसी ने सेक्टर-2 में न्यू मार्केट और बसंती मार्केट परिसर बनाकर लीज पर दिया था। कुछ दुकानों के लिए जमीन लीज पर भी गई थी। वर्तमान में मार्केट परिसर में 500 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं। इसमें लगभग 100 दुकानों को एचईसी से लीज आवंटन मिला हुआ है, अन्य अवैध निर्माण कर दुकान चला रहे हैं। मार्केट में कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिसे दुकानदारों ने हिन्दुस्तान के 'बोले रांची कार्यक्रम में रखा। कहा-लंबे समय से पार्किंग और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान हैं, लेकिन नगर निगम और जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है। एचईसी परिसर का सेक्टर-2 बाजार रांची के प्रमुख बाजार में से एक है। यहां राशन, कपड़ा, बर्तन, किताब-कॉपी, मोबाइल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.