मैनपुरी, फरवरी 19 -- समाज सेवा, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को साकार रूप देने में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक आज एक मजबूत आधार बनकर उभरे हैं। ये छात्र-छात्राएं केवल किताबों तक सीमित न रहकर गांव और शहर की गलियों में जनजागरण की अलख जगा रहे हैं। जल संरक्षण, स्वच्छता, बेटी शिक्षा, मतदान और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करना इनके समर्पण और सेवा भावना का प्रमाण है। सीमित संसाधनों के बावजूद समाज को बेहतर बनाने का उनका यह प्रयास सराहनीय ही नहीं, बल्कि प्रेरणादायक भी है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद के दौरान मैनपुरी जनपद के स्वयंसेवकों ने कहा कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग हम स्वयंसेवकों के कार्यों को उचित पहचान और साथ ही सहयोग दें तो यह युवा शक्ति समाज में सकारात्...