मैनपुरी, फरवरी 9 -- शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बीते वर्षों में प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए। 2016 में शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए, पुलिस बल की तैनाती की गई और पार्किंग व बैरियर जैसी योजनाओं की रूपरेखा तैयार हुई। प्रशासन की मंशा थी यह कार्य करने से शहर को अनुशासित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए बेहतर कदम होगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में शहरवासियों ने बताया कि समय के साथ तकनीकी खामियां, रखरखाव की कमी और जन-सहयोग के अभाव में ये योजनाएं अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकीं। इसके बावजूद इन प्रयासों ने यह साबित किया कि यदि प्रशासनिक इच्छाशक्ति, सतत निगरानी और नागरिक जिम्मेदारी एक साथ आए, तो मैनपुरी की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सकता है। मैनपुरी शहर की ट्रैफिक समस्या किसी एक कारण...