मैनपुरी, जून 16 -- आजादी के 77 साल बाद भी ग्राम पंचायत किठाह आज मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहा है। जहां एक ओर केंद्र और यूपी सरकार सबका साथ, सबका विकास का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर किठाह जैसी ग्राम पंचायत आज भी आवास, शौचालय, सड़क, बिजली और स्वच्छता जैसी बुनियादी जरूरतों से महरूम हैं। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश और निराशा देखी जा रही है। गांव के लोग आज भी कच्चे और असुरक्षित मकानों में रह रहे हैं। शौचालयों की कमी भी गांव की एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बारिश के मौसम में कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बिजली आपूर्ति की स्थिति भी चिंताजनक है। कई हिस्सों में बिजली के खंभे और तार अब तक नहीं लगाए गए हैं, गांव में साफ-सफाई की भी बेहद खराब स्थिति है। भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और गांवों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.