मैनपुरी, दिसम्बर 2 -- मैनपुरी। बेवर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामनगर के ग्रामीण आज भी उन मूलभूत सुविधाओं के इंतजार में हैं, जिन पर उनका पहला अधिकार है। दो वर्ष से अधूरी पड़ी पानी की टंकी, टूटी-सड़कें, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, गायब सफाई तंत्र और विकास कार्यों के ठप पड़ जाने ने ग्रामीणों के जीवन को कठिन बना दिया है। हर घर जल योजना की उम्मीदें अधूरी हैं, बीमारों को इलाज नहीं मिलता, अंतिम संस्कार सम्मानजनक ढंग से नहीं हो पाता, युवाओं के लिए खेल और शिक्षा का कोई ठोस साधन नहीं बचा। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में ग्रामीणों ने बताया कि आवारा जानवर खेतों को तबाह कर रहे हैं। बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ग्रामीणों की आवाज़ अनसुनी रही और उनके दिलों में रोष भरता गया। अब ग्रामीण चाहते हैं कि सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं को जीकर समझे और...