मैनपुरी, अप्रैल 10 -- शहर के मोहल्ला भरतवाल में समस्याओं का अंबार है। नगर पालिका प्रशासन को यहां के लोगों ने कई बार समस्याओं के समाधान के लिए शिकायती पत्र दिए, लेकिन हमेशा इन शिकायती पत्रों को नजर अंदाज कर दिया गया। यहां के लोगों का कहना कि कि भरतवाल व पुरोहिताना में 10 हजार से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अकाल है। बिजली पानी की समस्या रहती है। प्रकाश व्यवस्था कोई इंतजाम नहीं है। इस इलाके की बदहाल सड़कें यहां के पिछड़ेपन की कहानी बताती हैं। यहां नियमित सफाई कार्य भी नहीं कराए जाते। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में लोगों ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की है। मगर जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे। शहर के मोहल्ला भरतवाल और पुरोहिताना में सबसे बड़ी समस्या सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.