मैनपुरी, मई 18 -- मधाऊ शहर का प्रमुख हिस्सा बन चुका है। इस इलाके में शहर जैसी सुविधाएं फिर भी नहीं है। यही वजह है कि यहां के लोग शहर का हिस्सा होने के बाद भी गांव जैसी बदहाली का सामना कर रहे हैं। बिजली, पानी, प्रकाश, सड़कों की व्यवस्था के दृष्टिगत यहां हालात गांव से भी खराब है। दर्जनों सड़कें कच्ची हैं। यहां के लोग इन सड़कों के पक्का होने का इंतजार कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था रामभरोसे है। गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। नगर पालिका प्रशासन इस इलाके के विकास के लिए बजट की कमी का रोना रोता है। नगर पालिका के बार्ड 14 के रूप में पहचान रखने वाला मधाऊ का इलाका गर्मी के मौसम में पानी की समस्या का सामना करता है। यहां के लोग बूंद-बूंद पानी की तलाश में परेशान रहते हैं। यहां जो इंडियामार्का के हैंडपंप पहले लगे हुए थे, वह पानी देना छोड़ चुके हैं। कुछ हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.