मैनपुरी, फरवरी 14 -- मायावती सरकार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे कांशीराम के नाम पर पूरे प्रदेश में कांशीराम कालोनियों का निर्माण कराया। उन दिनों इन कालोनियों को लेकर मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश में सरकार का बड़ा अभियान चला। मैनपुरी में भी दो स्थानों पर कांशीराम आवास बनाए गए। इनमें उन लोगों को रखा गया जिनके पास रहने के लिए छत नहीं थी। समारोहपूर्वक इन लोगों को आवासों की चाबियां दी गईं। छत तो मिल गई लेकिन मूलभूत सुविधाएं आज तक नहीं मिल पाई हैं। हिन्दुस्तान के साथ संवाद के दौरान कालोनी के बाशिंदों ने अपनी पीड़ा बयां की। कहा कि उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक मान लिया गया है। उनकी शिकायतों की सुनवाई नहीं होती। अफसर उनकी बातों को ही नहीं सुनना चाहते। कांशीराम कालोनी में मूलभूत सुविधाएं न के बराबर हैं। यहां के लोग सही मायने में बदहाली के दौर का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.