मैनपुरी, अप्रैल 29 -- शासन के निर्देश पर मैनपुरी शहर में 1 अप्रैल से अवैध ई रिक्शा और टेंपो के खिलाफ अभियान चलाया गया। 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग, यातायात विभाग ने मिलकर अवैध ई रिक्शा और टेंपो चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। लगभग 350 ई रिक्शा और टेंपो अवैध रूप से चलते मिले और उनके चालान काटे गए, इन्हें चीज कर दिया गया। क्योंकि ई रिक्शा और टेंपो चलाने वाला वर्ग गरीब वर्ग से जुड़ा है। इसलिए इस कार्रवाई से इस वर्ग का खासा नुकसान हुआ। कार्रवाई करने से पहले प्रशासन और शासन दोनों को ही इन लोगों को पंजीकरण कराने, नियमों का पालन करने का समय देना चाहिए था, लेकिन बिना प्लान बनाए ही कार्रवाई कर दी गई। शहर में जगह जगह अबैध टेंपो स्टैंड भी हैं। अवैध वाहनों का संचालन हो रहा है। जिससे लोग परेशान भी रहते हैं। हिन्दुस्तान के ब...