मैनपुरी, अप्रैल 7 -- चौथियाना, मिश्राना की मिश्रित आबादी वाला यह मोहल्ला पालिका की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। समस्याओं के अंबार से जूझते लोग सिर्फ विकास की मांग करते हैं परंतु कागजी कार्रवाई के अलावा कुछ नहीं हुआ। राजा का ताल भी इस मोहल्ले के कुछ हिस्से में आता है जहां धोबी समाज की आबादी निवास करती है। कई बार धोबी घाट निर्माण की मांग भी उठी। लोग मोहल्ले की इस दुर्दशा का ठीकरा सभासद पालिका प्रशासन पर फोड़ते नजर आए। जगह-जगह गंदगी के ढेर, टूटी-फूटी सड़कें और गंदगी से भरी नालियों से लोग परेशान हैं। गर्मी का मौसम आते ही संक्रामक रोगों का डर लोगों को सताने हैं। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी कार्यक्रम के तहत यहां के बाशिंदों ने अपनी समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है। पुरानी मैनपुरी से जुड़ा मोहल्ला चौथियाना में लगभग सात हजार की मिश्रित आबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.