मैनपुरी, दिसम्बर 8 -- ग्राम पंचायत चनेपुर छबीलेपुर आज भी अधूरे विकास की मार और उपेक्षा की पीड़ा झेल रही है। यहां के ग्रामीण हर दिन उन मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, जिनका अधिकार वर्षों पहले उन्हें मिल जाना चाहिए था। स्वास्थ्य केंद्र न होने से लेकर सुरक्षित मार्ग, साफ पानी, आवारा और जंगली जानवरों के आतंक, अधूरी पानी की टंकी और खतरनाक हाई टेंशन लाइन-हर समस्या लोगों के जीवन को जोखिम में डाल रही है। पंचायत ने अपनी क्षमता के अनुसार विकास कार्यों की शुरुआत की, परंतु बजट न आने और विभागीय लापरवाही ने इन कोशिशों पर जैसे विराम लगा दिया। कई परियोजनाएं आधी बनी पड़ी हैं। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में ग्रामीणों ने बताया कि यहां की पीड़ा सिर्फ समस्याओं की सूची नहीं, बल्कि उन हजारों आवाज़ों का दर्द है जो आज भी प्रशासन और सरकार तक वास्तविक मदद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.