मैनपुरी, जून 4 -- गांव की गलियों में हर समय फैली रहने वाली गंदगी और इससे पैदा हो रही बीमारियां गढ़िया भदौल गांव की किस्मत बन गई है। इस गांव में विकास कार्य करने के लिए बजट की डिमांड तो की जाती है मगर जो बजट मिलता है वह भ्रष्टाचार का शिकार हो जाता है। यही वजह है कि यहां सफाई नहीं है। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाएं, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत जैसे योजनाएं यहां दम तोड़ती हुई नजर आती है। सरकार की आवास योजना का लाभ भी यहां के लोगों को नहीं मिल रहा। फिरोजाबाद और मैनपुरी की सीमा क्षेत्र में स्थित मैनपुरी का आखिरी गांव गढ़िया भदोल विकास कार्यों से वंचित है। इस गांव में विकास कार्य करने के लिए कई बार अधिकारियों, नेताओं से बात की गई। मगर हर बार वादों का पिटारा ग्रामीणों के सामने खोल दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.