मैनपुरी, सितम्बर 15 -- ग्राम पंचायत ज्योति देहात, ब्लॉक कुरावली में पांच गांव शामिल हैं। छतरी, हवेली, बरियारपुर, नगला धनी और ज्योति देहात। लगभग 3300 आबादी और 2250 मतदाताओं वाली इस पंचायत में विकास कार्यों की उम्मीद के बावजूद कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। सबसे बड़ी समस्या छतरी मार्ग का कच्चा होना है। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन का अधूरा काम, खराब हैंडपंप, स्वास्थ्य केंद्र का अभाव, सफाई व प्रकाश व्यवस्था की लचर स्थिति और आवारा गोवंश जैसी समस्याएं उन्हें परेशान कर रही हैं। पंचायत भूमि पर अवैध कब्जा और बरात घर व खेल मैदान की कमी भी बड़ी चुनौती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकार इन मुद्दों पर प्राथमिकता से ध्यान दे तो पंचायत में विकास का माहौल बन सकता है और लोग राहत की सांस ले सकते। कुरावली ब्लॉक की ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.