मैनपुरी, फरवरी 8 -- कच्चे आलू की फसल ने किसानों को पर्याप्त मुनाफा नहीं दिया तो उन्होंने पक्के आलू की फसल से उम्मीदें लगा ली। मगर पक्के आलू के जो भाव वर्तमान में चल रहे हैं उससे भी किसानों की लागत नहीं निकल पा रही है। 400 से 600 रुपये प्रति कुंतल की दर से आलू बिक रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि आलू की सरकारी खरीद गेहूं और धान की तरह हो तो किसानों को आलू की फसल से फायदा हो सकता है। जिले के लाखों किसान आलू की फसल के भावों को लेकर संकट में आ गए हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में किसानों ने कहा कि सरकार जब तक आलू की सरकारी खरीद नहीं कराई जाएगी और मैनपुरी में आलू आधारित उद्योग नहीं लगेंगे, तब तक आलू किसानों को भाव में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना करना ही पड़ेगा। किसान यह भी चाहते हैं कि आलू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.