मैनपुरी, मार्च 6 -- कस्बा नवीगंज छोटा जरूर है मगर यहां आलू की काफी बड़ी मंडी है। इस मंडी में मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद के सीमावर्ती इलाकों के किसान व कारोबारी आलू की खरीद फरोख्त करने आते हैं, लेकिन यहां सुविधा न होने से आलू मंडी का विस्तार नहीं हो पा रहा। नवीगंज की आलू मंडी को सरकार का संरक्षण मिले, यहां संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो यह आलू मंडी मैनपुरी के आलू किसानों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकती है। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद के दौरान किसानों और कारोबारियों ने इस बात का समर्थन किया कि यदि नवीगंज मंडी का विकास हो जाए तो मैनपुरी के आलू किसानों का भी विकास हो जाएगा। मनपुरी मूल रूप से आलू की फसल आधारित अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए यहां आलू के कारोबार को बढ़ावा देने की नितांत आवश्यकता है। नवीगंज जैसी मंडिया जनपद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.