मेरठ, फरवरी 17 -- रैपिड-मेट्रो की शुरूआत मेरठ के विकास को गति देगा, लेकिन इसका सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को मिलेगा। यह बदलाव पटरी पर दौड़ती ट्रेन से कहीं बड़ा है, यह भरोसे, सम्मान और अवसरों का विस्तार है। सालों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मेरठ की बेटियां, बहनें और महिलाएं अब निडर होकर आगे बढ़ेंगी, क्योंकि उनका सफर और भविष्य सुरक्षित होगा। मेरठ से दिल्ली तक सफर करने वाली नौकरीपेशा महिलाओं व छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। सुरक्षा के हिसाब से महिलाओं की यात्रा सुगम और सुलभ होगी। जहां छात्राओं को दिल्ली तक के सफर में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब वह सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा। दिल्ली और नोएडा पढ़ने जाने वाली छात्राओं के लिए पीजी या किराए का मकान लेकर रहने की आवश्यकता भी लगभग खत्म हो जाएगी। जो सुबह अपने घर से निकलकर शाम तक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.