मेरठ, जून 12 -- मेरठ का वह हिस्सा जो शहर के हृदय में धड़कता सदियों पुराना मोहल्ला है। बुढ़ाना गेट के पास मौजूद वैदवाड़ा, स्वामी पाड़ा, नत्थू पांडे की गली और सब्जी मंडी की संकरी गलियां पुराने दिनों की गवाही देती नजर आती हैं। आज भी यहां सदियों पुरानी झरोखों से सजी, लगभग दो सौ बरस पुरानी दीवारें हैं। इन्हीं पुराने मोहल्लों से होकर लाला का बाजार और सर्राफा तक रास्ता जाता है। लेकिन इन रास्तों पर बंदरों, कुत्तों और आवारा पशुओं के कारण लोगों का निकलना कठिन हो जाता है, गंदगी और बदबू के कारण रास्ते चलने लायक नहीं रहते। यहां रहने वाले लोग अब इन समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं। कोतवाली क्षेत्र का पुराना इलाका, वैदवाड़ा, स्वामी पाड़ा या कहो सदियों पुराना शहर, जहां कभी अच्छी खासी सब्जी मंडी लगती थी, लेकिन यहां अब सब्जी मंडी तो घट गई, लेकिन बंदर, कुत्ते,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.