मेरठ, जून 8 -- मेरठ। हमारे समाज में हर पेशा महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कुछ पेशे ऐसे होते हैं जो लोगों के जीवन की नींव होते हैं और फिर भी उन्हें समाज में उचित मान-सम्मान, पहचान और सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसा ही एक पेशा है, दस्तावेज लेखक का जो तहसील, कोर्ट परिसर, कचहरी या रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर बैठे मिलेंगे। ये लोग न केवल लोगों की जमीन-जायदाद, कानूनी दस्तावेज, अनुबंध या एफिडेविट तैयार करते हैं, बल्कि आम जनता के लिए एक मार्गदर्शक भी होते हैं। यही दस्तावेज लेखक खुद की पहचान और एक आयाम चाहते हैं। दस्तावेज लेखक सिर्फ कागज पर शब्द नहीं लिखते, वे आम जनता के विश्वास की नींव रखते हैं। गरीब से गरीब व्यक्ति भी सबसे पहले दस्तावेज लेखक के पास ही जाता है, जब उसे अपनी जमीन बचानी हो या पहचान साबित करनी हो। मेरठ जिले में दस्तावेज लेखक की बात करें तो 300 से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.