मेरठ, अप्रैल 5 -- मेरठ। अमेरिकी सरकार के रेसिप्रोकल टैरिफ से देश के रत्न और आभूषण क्षेत्र को भारी नुकसान होगा। इससे निर्यातक और कारोबार प्रभावित होंगे। मेरठ मंडी के बड़े कारोबारी भी इसे लेकर चिंतित हैं। उनका मानना है अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों की यहां के कारीगरों द्वारा बनाई जाने वाली हैंडमेड ज्वैलरी पहली पसंद है। अमेरिका ने भारत से आभूषण आयात पर 26 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है, जिससे रत्न और आभूषण क्षेत्र पर काफी असर पड़ेगा। उनका कहना है कि सोने का आयात तो होगा, लेकिन आर्टिफिशियल, चांदी और सोने की ज्वैलरी का निर्यात घटेगा। भारत के मुकाबले दूसरे देशों की ज्वैलरी सस्ती होने के कारण वहां से व्यापार-निर्यात बढ़ेगा। मेरठ के कारोबारी चाहते हैं सरकार को मेरठ की ज्वैलरी की चमक बढ़ानी है तो अमेरिकी सरकार से वार्ता कर इटली और टर्की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.