मेरठ, मार्च 18 -- मेरठ। आवास विकास से एप्रूव्ड होने के बावजूद सोमदत्त सिटी रेजिडेंशियल सोसाइटी के हालात बदहाल है। यहां के निवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जर्जर सड़कें, टूटी पड़ी नालियां और सफाई की बदहाल व्यवस्था ने कॉलोनीवासियों का जीवन मुश्किल कर दिया है। सबसे बड़ी विडंबना यह है, कि नगर निगम टैक्स तो समय पर वसूलता है, लेकिन सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रहा है। सोमदत्त सिटी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी करीब वर्ष 2012 में सड़कों और पार्कों की व्यवस्था के साथ बनाई गई थी। यहां नालियां भी बनाई गई थी और सीवर लाइन भी बिछाई गई थी। यह कॉलोनी आवास विकास से एप्रूव्ड है। यहां लगभग 150 के करीब मकान हैं, और 700 के करीब लोग इस कॉलोनी में निवास करते हैं। इसके बाद भी आज तक इस कॉलोनी की सड़कों की किसी ने सुध नहीं ली। सड़क पर गड्ढे हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.