मेरठ, फरवरी 20 -- कंकरखेड़ा क्षेत्र में नगर निगम का वार्ड 21 बुनियादी जरूरतों से जूझ रहा है। पार्षद से लोग यहां की समस्याएं बताते हैं और वह लोगों की शिकायतों को आगे भी बढ़ाती हैं। बावजूद इसके इस क्षेत्र में समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। यहां की कुछ कॉलोनी में नालियां और सीवर तक नहीं हैं। जलभराव, गंदगी और चोक नालियां इस वार्ड की पहचान बन चुकी हैं। वार्ड के हजारों लोग समस्याओं के समाधान की उम्मीद में जी रहे हैं। वार्ड-21, कंकरखेड़ा क्षेत्र में नगर निगम का बड़ा इलाका है, जहां 25 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं और दस हजार से ज्यादा यहां के मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हैं। यहां एक दर्जन से अधिक कॉलोनी हैं, जिनमें कई मोहल्ले आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। वार्ड के हजारों लोग समस्याओं की गहरी खाई में फंसे हुए हैं। यहां के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.