मेरठ, जनवरी 3 -- नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का नाम नहीं, बल्कि संकल्प लेने का मौका है। संकल्प कि हम मिलकर मेरठ को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, तरक्की के साथ शांति, विकास के साथ विश्वास और प्रगति के साथ प्रेम को कभी पीछे नहीं छोड़ेंगे। मंदिरों में घंटियों की गूंज थी, मस्जिदों में दुआओं की सादगी, गुरुद्वारों में अरदास की शक्ति और गिरजाघरों में प्रार्थनाओं की शांति। हर धर्म, हर मजहब की एक ही आवाज, शहर तरक्की करे, लोग खुश रहें, और चारों ओर अमन व शांति बनी रहे। हिन्दुस्तान बोले मेरठ की ओर से सभी धर्मों के साथ हुए संवाद ने यह साफ कर दिया, कि शहर की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। नए साल में हर गली, हर मोहल्ले, हर चेहरे पर मुस्कान हो, यही सबसे बड़ी कामना है। उन्नति के रास्ते सभी के लिए खुलें, युवा आगे बढ़ें, व्यापारी सशक्त हों, मजदूर को सम्मान मिले और ह...