मेरठ, जुलाई 29 -- मेरठ शहर के नगर निगम क्षेत्र में आने वाली भोला रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी अपनी बदहाली पर आंसू बहाती नजर आ रही है। यहां मुख्य सड़क से प्रवेश करते ही कॉलोनी की दुर्दशा दिखने लगती है। जैसे-जैसे कॉलोनी के अंदर जाते हैं हालत और भी बदतर होती जाती है। कुछ दूर चलने पर सड़क ही गायब हैं। मानों लोग सड़क की आस में गड्ढों में जीवन बिता रहे हैं। निकासी के नाम पर नालियां भी नहीं हैं। सड़क का इंतजार कर रहे यहां के लोग बदहाली की यमुना से बाहर निकलना चाहते हैं। बागपत रोड पर मलियाना पुलिस चौकी के साइड से जा रही भोला रोड पर कुछ ही दूर कृष्णा विहार कॉलोनी बसी है। नगर निगम के वार्ड नंबर 15 में मौजूद कृष्णा विहार कॉलोनी बीस साल से भी पुरानी है। यहां लगातार बढ़ रही आबादी के बावजूद कॉलोनी में सड़क जैसी बनियादी सुविधाएं नहीं हैं। पांच सौ से ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.