मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अधीन चतुर्थ श्रेणी पद पर पौने दो सौ कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि, विभाग में चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत स्वीकृत पदों की संख्या दो हजार है। पिछले वर्षों में पूर्व से कार्यरत तमाम कर्मचारी सेवानिवृत्त होते गए, लेकिन, उनकी जगह नई नियुक्ति नहीं की गई। इस वजह से कर्मचारियों की संख्या घटकर स्वीकृत पदों की तुलना में 10 फीसदी से भी कम रह गई। मलेरिया विभाग हो, टीकाकरण या फिर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय समेत विभाग के दफ्तरों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की जुबां पर काम का बोझ बढ़ने का दर्द छलक रहा है। एक-एक कर्मचारी पर पांच-पांच कर्मचारियों के काम का दबाव होने की स्थिति है। वे प्रमोशन के लाभ से वंचित हैं। कथित तौर पर विभाग के अधिकारियों के खौफ और उत्पीड़न से तंग होने के बावजूद कुछ मामलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.