मुरादाबाद, फरवरी 14 -- जन्नत नगर इन दिनों नरक नगर बनकर रह गया है। यहां सफाई न होने से नालों का गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है। घरों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। यहां के 10 हजार लोग गंभीर समस्या का सामना करने के लिए मजबूर हैं। कीचड़ में ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन पलट रहे हैं। कीचड़ में फिसलकर गिरने से लोग चोटिल भी हो रहे हैं। स्कूलों के बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। वे स्कूल देर से पहुंचते हैं। जनाजा उठाकर ले जाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद, महापौर, नगर आयुक्त से कई बार शिकायत की, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं कराया गया। यहां के लोगों का कहना है कि जन्नत नगर से अच्छी गांवों की गलियां हैं। वे सवाल उठाते हैं कि वार्ड संख्या 53 का जन्नत नगर स्मार्ट सिटी में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.