मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- नगर पालिका के वार्ड संख्या-आठ में शामिल शहर के मिमलाना रोड समेत आधा दर्जन कॉलोनियां पूर्व में ग्राम पंचायत शाहबुद्दीनपुर का हिस्सा थे। करीब दो साल पूर्व हुए सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल हुए इस क्षेत्र में आज भी सुनियोजित विकास की दरकार है। क्षेत्र की कुल करीब 40 हजार आबादी मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। यहां लोगों को अब तक पक्की सड़कों के साथ ही पानी निकासी के लिए नाले-नालियां, नियमित पेयजल सप्लाई, सुचारू बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में नगर पालिका में शामिल होने के बावजूद अभी भी इस क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में शामिल होने में करीब एक दशक तक का लंबा समय लग सकता है। नगर पालिका के वार्ड संख्या-आठ में शामिल शहर के मिमलाना रोड समेत आधा दर्जन कॉलोनियां पूर्व में ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.