मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 27 -- खतौली में सड़कों और बाजारों में सार्वजनिक शौचालय न होने से आमजन कई साल से परेशान हैं। जो बनाए गए वह शौचालय तो गिरा दिए गए जबकि जो बचे हुए हैं उन पर ताला जड़ दिया गया है। दुकानदार व सामान खरीदने वाले आमजन को इस समस्यां से जूझना पड़ रहा है या यू भी कह सकते है कि पालिका की अनदेखी नगर व देहात की जनता को झेलनी पड़ रही है। गंगनहर से लेकर मंडी तक एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ऐसा नहीं है कि सार्वजनिक शौचालयों के लिए नगर पालिका में शिकायत न की गई हो। सैकड़ों बार शिकायत की,लेकिन आज तक नगर की इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दुकानदारों का कहना है कि पालिका से लेकर शासन स्तर तक इसकी शिकायत भी जाती रही है, लेकिन उसके बावजूद भी इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। तौली के बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों की भारी कमी बनी हुई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.