मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- खतौली कस्बे में लगी विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइटें दिनभर जलती रहती है। हलांकि नगर पालिका की तरफ से लाइटों को दिन व रात में बंद कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है बावजूद इसके दिनभर लाइट जलने से रोजाना करीब 150 से अधिक यूनिट बिजली बेकार में फूंक रही है। दिनभर लाइटें जलने से बल्ब खराब भी हो रही है। नगर के लाइट लगाने के लिए पालिका की ओर से हर साल लाखों का बजट पास किया जाता है लेकिन उसकी देखरेख की गई व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। कई खंभों पर लगी लाइटों को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला है,जबकि कई बार लगी लाइटें शोपीस बनकर रह गई है। 25 वार्डों में 500 से अधिक स्ट्रीट लाईटें खराब नगर पालिका द्वारा खंभें पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें कई जगहों पर दिनभर जलती रहती है। इससे जहां नगर पालिका को लाइटें बदलवाने में हजारो...