मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश शासन में मौजूदा राज्यमंत्री के आवासीय क्षेत्र गांधीनगर को सुनियोजित व समग्र विकास की दरकार है। करीब 35 हजार की बड़ी आबादी व 11,200 मतदाताओं की रिहाइश वाले वार्ड संख्या-30 के वीआईपी क्षेत्र गांधीनगर को ग्राम पंचायत कूकड़ा से निकलकर नगर पालिका में शामिल हुए करीब दो साल होने वाले हैं। इसके बावजूद क्षतिग्रस्त सड़कें, स्ट्रीट लाइटों व पेयजल की कमी के साथ ही एक अदद पार्क की कमी यहां के निवासियों को बेहद सालती है। पर्याप्त सफाईकर्मी न होने के कारण भाजपा जिला मुख्यालय के निकट ही मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी व कूड़े के ढेर विकास के तमाम दावों का मखौल उड़ाते नजर आते हैं। स्थानीय नागरिक पालिका प्रशासन से वार्ड-30 में सभी समस्याओं के निदान के साथ ही एक अदद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की भी चाह रखते नगरपालिका के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.