मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- वकील रोड बाजार शहर के पॉश इलाके में शुमार है। यहां अधिकांश बड़े ज्वेलर्स शोरूम, ब्रांडेड रेडीमेड कपड़ों के शोरूम, फुटवियर शोरूम के साथ ही छोटी-बड़ी करीब 500 दुकानें हैं। जिनसे रोजाना 2 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है और 700 से अधिक परिवारों की आजीविका चलती है। यहां रोजाना हजारों ग्राहक खरीदारी करने आते हैं फिर भी सुविधाएं न के बराबर है। इस कारण कारोबारियों के साथ ही ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वकील रोड बाजार के कारोबारी काफी समय से वन वे ट्रैफिक की मांग कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि बिजली के जर्जर तार के कारण आपूर्ति बाधित होने और वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण जाम से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जर्जर बिजली के तारों से हादसे का खतरा शहर के व्यस्तम क्षेत्रों में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.